EPFO वेतन सीमा ₹25,000 तक बढ़ी: संपूर्ण FAQs और अनुपालन गाइड
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQs) EPFO वैधानिक वेतन सीमा में संशोधन 15,000 रुपये प्रति माह से 25,000 रुपये प्रति माह तक अधिसूचना प्रभावी तिथि संशोधित वेतन सीमा पिछली वेतन सीमा एस.ओ. 5109( ई) ( S.O. 5109(E)) दिनांक 17 सितंबर 2026 17 सितंबर 2026 25,000 रुपये प्रति माह 15,000 रुपये प्रति माह प्रश्न 1. ईपीएफओ ( EPFO) के तहत वेतन सीमा क्या है ? उत्तर: ईपीएफओ के तहत वेतन सीमा वह अधिकतम मासिक वेतन है जिसे सामाजिक सुरक्षा संहिता , 2020 के तहत अनिवार्य EPF, EPS और EDLI कवरेज निर्धारित करने के लिए ध्यान में रखा जाता है। इसे अब ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दिया गया है , जिससे योजनाओं के लागू प्रावधानों के अधीन अधिक संख्या में कर्मचारियों को अनिवार्य कवरेज के दायरे में लाया जा सके। प्रश्न 2. वेतन सीमा को किस राशि से संशोधित कर कितना किया गया है ? उत्तर: वैधानिक वेतन सीमा को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। प्रश्न 3. आसान शब्दों...